फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लूटेरे गिरफ्तार, तीसरा चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना पुलिस ने रविवार रात बैरम गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से दो लूटेरों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में अमरदीप यादव उर्फ लोला पुत्र सरखू कप्तानगंज थाने के कल्यानपुर गांव और रवि यादव पुत्र राजमन तहबरपुर थाने के मंझारी गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि अमरदीप, रवि और इनका तीसरा साथी तहबरपुर थाने के बैरम गांव में स्थित सरकारी स्कूल के पास खड़े होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर कृष्ण कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण करते हुए पहुंचे। पुलिस देख बदमाश भागने लगे। घेराबंदी कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट के 1900 रुपये, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान बदमाशों ने कबूल किया कि 22 मई को तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से 49 हजार रुपये और चेन लूटा था। जबकि बीते वर्ष गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक शराब कारोबारी को भयभीत कर उससे 12 हजार रुपये लूटने की बात कबूल किए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर फरार होने वाली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें