फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी ट्रक चालक अरुण सिंह (30) पुत्र लूटावन का गला रेतकर मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। लाश घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पड़ी हुई थी। बुधवार की सुबह गांव के लोग शव देख पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और लाश की पहचान किया। पुलिस अरुण के चाचा से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के कारण का पता लगाने में जुट गई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी अरुण सिंह वाराणसी में किसी व्यक्ति का ट्रक चलाता था। वह मंगलवार की शाम को वाराणसी से अपने घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात करीब नौ बजे गांव के लोग अरुण को क्षेत्र में देखे थे। इसके बाद किसी को कुछ नहीं पता। बुधवार की सुबह गांव के लोग शौच करने के लिए सिवान की तरफ निकले तो रास्ते से सटे एक व्यक्ति के खेत में अरुण की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले को धारदार हथियार से काट गया था। घटनास्थल के आसपास भी खून बिखरा था। मामला गांव का होने की वजह से लोगों ने तत्काल अरुण को पहचान लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के दौरान घर वालों ने बताया कि अरुण भले ही रात नौ बजे तक क्षेत्र में देखे गए हों, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। न ही उसके घर आने की जानकारी परिवारवालों को ही थी। पुलिस अरुण की पत्नी सोना देवी सहित अन्य लोगों से पूछताछ के बाद अरुण की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में अरुण के चचेरे भाई ने तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। अरुण एक बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन


रात नौ बजे तक अरुण क्षेत्र में देखा गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। उसकी हत्या क्यों और किन परिस्थितियों में की गई है। हत्यारोपी कौन हैं। इन सभी की जानकारी की जा रही है। - मो. अकमल खां, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें