फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा मुबाकरपुर का लोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में आज से 28 साल पहले बकरीद के पर्व पर कुर्बानी को लेकर हुए खून खराबे के बाद यहां पर कुर्बानी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिसका परिणाम है कि आज भी बकरीद के पर्व पर यह गांव संगीनों के साए में होता है। गांव में कुर्बानी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा हर घर की तलाशी लेने के साथ ही पैनी निगाह रखी जाती है। कुर्बानी पर्व बकरीद के मौके पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। बड़े जानवरों की कुर्बानी को रोकने के लिए मंगलवार को ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सभी घरों की सघन तलाशी भी ली गई थी और छोटे जानवर बकरे, बकरियों की गिनती कराकर पुलिस ने सूची तैयार कर ली थी। प्रशासन के लोगों द्वारा सतर्कता बरतते हुए पहले से ही गांव के पालतू जानवरों को पास के गांव फखरूद्दीनपुर सहित अन्य गांव में भेजवा दिया गया था। पर्व के पहले दिन बुधवार को लोहरा गांव वासी गांव के ही दो मस्जिदों में बकरीद की नमाजे दुगाना संगीनों के साए में अदा किए और पास के गांव में ही जाकर बड़े जानवरों की कुर्बानी पेश किए। बुधवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने भी लोहरा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा एसडीएम सदर प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सदर मुहम्मद अकमल खां सहित मुबारकपुर थाना निरीक्षक मंजय सिंह, जहानागंज थाना निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी सहित एक कंपनी पीएसी, 18 उपनिरीक्षक, 60 आरक्षी, महिला उपनिरीक्षक सहित 45 महिला आरक्षी गांव की गतिविधियों अपनी पैनी नजर रखे हुए थे। इसके अलावा एसपी सिटी सुभाषचंद्र गंगवार ने गांव के दोनों पुरवे का स्वयं निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के प्रयास से गांव में सब कुछ सकुशल संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें