फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में बिस्तर पर मृत मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता बुधवार को संदिग्धावस्था में बिस्तर पर मृत हाल में मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज के मुखलिसपुर गांव निवासी अनिल सिंह ने अपनी भतीजी 24 वर्षीया देवी सिंह की शादी इसी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी राहुल सिंह के साथ तीन वर्ष पूर्व किया था। बुधवार को दिन में देवी सिंह अपने बिस्तर पर ही मृत हाल में पायी गई। ससुराल वालों की सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये। चाचा अनिल सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो वर्ष के बच्चे की मां बतायी गई है। देवी सिंह की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें