फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत, दंपति व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा (आजमगढ़)।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा पुलिस चौकी के पास सोमवार को दिन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक वर्षीय मासूम की जहां मौत हो गई। वहीं, दंपती समेत एक बच्ची घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा पर भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत मासूम के शव को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबुसैदपुर गांव निवासी रामअवध (32) पुत्र कतवारू अपनी पत्नी साधना (30) पुत्री बिट्टू (3) और पुत्र शिवांश (1) के साथ बाइक से गौराबादशाहपुर गया था। सोमवार को दोपहर में वह बाइक से ही घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम शिवांश मां के हाथ से छूटकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रामअवध, साधना और बेटी बिट्टू घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा भेजकर भर्ती कराया। वहीं, मृत मासूम के शव को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें