फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस से टकराई-स्कूल बस, बच्चे बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बेसो नदी के समीप गुरुवार सुबह स्कूल और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 7:45 बजे प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर कैथी शंकरपुर जा रही थी। उसी समय आजमगढ़ से आ रही प्राइवेट बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। गति कम होने की वजह से बस में बस और स्कूल बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। लोगों ने बताया कि टक्कर तेज होती तो बच्चों के साथ-साथ कई यात्री भी घायल हो गए होते। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को छोड़ दिया और प्राइवेट बस को चालक सहित पुलिस चौकी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें