आजमगढ़ (ब्यूरो)। जहानागंज थाना क्षेत्र के छतउर गांव निवासी राजू चौहान ने मंगलवार को थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के जगनरायन, रामनरायन और देवदत्त को आरोपित किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपीगण उसके पिता की हत्या करने की नीयत से पांच जून की रात करीब दस बजे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल राजू के पिता हरिलाल का इलाज चल रहा है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई चंद्रशेखर यादव को सौंपी गई है।