फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दोषी मिले ग्राम प्रधान से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। पवई विकास खंड के तरकुलहा गांव निवासी राजधारी ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम की ओर से ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। राजधारी ने विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत 2019 में की थी। जांच के लिए परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया था। उनके नेतृत्व में कई बार जांच की गई। जिसमें उनके द्वारा ग्राम प्रधान को दोषी ठहराया। जांच रिपोर्ट में पुरारामजी गांव के प्रधान हरिश्चंद्र यादव के द्वारा चार आवास आपात्रों को दिए गए जिसमें एक आवास प्रधान ने अपने पिता रामजी के नाम पर दिया है। नाली निर्माण 80000 रुपये के एस्टीमेट से ज्यादा भुगतान करने का मामला पाया गया। जिसके लिए पीडी ने अपनी जांच में ग्राम प्रधान को दोषी ठहराया। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने नोटिस जारी कर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही स्पष्टीकरण ना देने की दशा में दोषी मानते हुए उन पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें