फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में गोली लगने से युवक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछीछी गांव निवासी एक व्यक्ति शनिवार की देर रात संदिग्धावस्था में गोली लगने से घायल हो गया। रात में ही उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी 45 वर्षीया अरविंद शनिवार की रात छत पर सो रहा था। छत पर ही उसकी पत्नी भी सोई हुई थी। देर रात लगभग दो बजे संदिग्धावस्था में अरविंद गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने की आवास सुन कर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लोग उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखी और हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सुबह मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है इसका पता अब तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें