भाकपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रा के पिता ऋतुराज तिवारी और माता नीतू तिवारी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जिला सचिव जितेंद्र हरि पांडेय ने बताया कि पार्टी की राज्य परिषद के फैसले के तहत प्रतिनिधि मंडल यहां आया है। यहां की स्थिति से प्रदेश पार्टी को अवगत कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक कॉमरेड इम्तेयाज अहमद, विनोद राय, रामसोच यादव, हामिद अली एडवोकेट आदि शामिल रहे।