फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मोबाइल टाॅवर में उतरा करंट, गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के केदारपुर गांव में एक कंपनी का मोबाइल टाॅवर लगा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम उसके समीप घास चर रही गाय टावर में उतर रहे विद्युत करंट के संपर्क में आने से झुलस गई। जिससे उसकी मौत हो गइ। पशु स्वामी विष्णु शंकर चौबे पुत्र तिलकधारी ने बताया कि टाॅवर में बीते कई दिनों से करंट दौड़ रहा था। गांव का एक बालक और भैंस संपर्क में आ गए थे लेकिन किसी तरह से उनकी जान बच गई। बार-बार इसकी शिकायत टाॅवर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों से की गई थी लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दिया गया। विष्णु शंकर चौबे ने अहरौला थाना में भी तहरीर दी गई है। गाय का पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें