फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में उतरे करंट से गाय मरी, कई लोग बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के माहुल कस्बे के फूलपुर रोड पर शुक्रवार को खंभे में करंट उतरने के कारण उसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो र्गई। वहीं कई लोग बाल-बाल बच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाय को ओगंरी नदी के तट पर दफना दिया। माहुल नगर के मुख्य चौक से फूलपुर रोड पर नगर पंचायत द्वारा प्रकाश के लिए सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से एक से दूसरे खंभे तक बिजली पहुंचाई गई है। बारिश की वजह से मुख्य चौक से कुछ ही दूरी पर पटरियों पर पानी भरा है जिसकी वजह से खंभे से करंट उतर गया, जिसकी चपेट में गाय आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत के अधिकारियों को दी लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। काफी देर बाद नगर पंचायत के कर्मचारी पहुंचे और बिजली कटवाई। सुबह आठ बजे करंट लगने से मरी पड़ी गाय को उठाने कोई नहीं आया। दोपहर बाद भाजपा नेता सुजीत जायसवाल, सलमान कुरैशी, शिवम शर्मा, अमन, सतीश, संजय आदि ने जेसीबी बुलाकर गाय को वहां हटवाया और कौलगढ़ पुल के पास ओंगरी नदी के नाले के पास ले जाकर दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें