फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए कांग्रेस कमेटी ने बांटा 26,000 मास्क, प्रियंका गांधी ने की तारीफ

विज्ञापन
संजरपुर में मास्त सेंटर को प्रियंका गांधी का संदेश सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड-19 एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है। इससे लड़ने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना पीड़ितों व लाक डाउन का सामना करने वालों के सहयोग में सरकार को आगाह भी कर रही हैं। जनपद में 15 दिन पहले एक ट्रक खाद्यान्न जिला कांग्रेस कमेटी को जरूरतमंद में वितरित करने के लिए भेजा गया था। वहीं संजरपुर मास्क सेंटर नाम से मसीहुद्दीन संजरी, तारिक, शफीक, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद शाकिर, रेहान, इस्तेमा, इरशाद अहमद, अबू ओबैदा, सलाउद्दीन, मोहम्मद रेहान की ओर से लगभग 26000 मास्क का वितरण किया जा चुका है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर प्राप्त होने पर प्रियंका गांधी ने संजरपुर मास्क सेंटर को सम्मान पत्र भेजा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सोमवार को संजरपुर गांव पहुंचे। ग्रुप को सम्मान पत्र सौंपा। फैजी, नसीम, अब्दुल रहमान, नजम, समीम, नदीम खान, रवि शंकर पांडे, अंशुमाली राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें