फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इण्डिया की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि डिजिटल इंडिया की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटलाइलेजन में भारत तेजी के साथ पूरे विश्व में एक महाशक्ति बनकर उभरा है। इसके सुखद परिणाम निकट भविष्य में सभी को नजर आएंगे। वह शुक्रवार को पूर्वांचल पीजी कालेज रामसुंदरपुर, रानी की सराय परिसर में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, कालेज प्रबंधक पवन मिश्र, प्रबंध समिति के पंकज मिश्र ने कुल 272 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। टैबलेट पाने वालों में पूर्वांचल पीजी कालेज के 235 एवं पूर्वांचल प्राइवेट आईटीआई के 37 छात्र-छात्रा शामिल थे। टैबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि टैबलेट वितरण से छात्र-छात्राओं के अध्ययन में लाभ मिलेगा। इस टैबलेट को अपनी तरक्की के रास्ते पर मजबूत हथियार की तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। कालेज के प्रबंधक पवन मिश्र ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री ने जो वादा किया उसे पूरा कर छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने का कार्य किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जयराम उपाध्याय, मनोज पाठक, हरीश तिवारी, राजबहादुर सिंह, दीनानाथ मिश्र, धनंजय राय, मोहन, अखिलेश मौर्य, डा. उमेश चंद पांडेय, अजीत कुमार मिश्र, विपिन कुमार दुबे, मणींद्र सिंह, अवनीश राय, अनुज राय, जयहिंद कुमार, चंद्रजीत विश्वकर्मा, अजय भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें