फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सभासद पति और अध्यक्ष पति पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गोशाला के फर्श निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पति के बीच कहासुनी और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। मामला कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत अजमतगढ़ के कार्यालय परिसर में गोशाला की फर्श निर्माण के दौरान गुरु गोविंद नगर की सभासद के पति सोहराब आलम वहां पहुंचे। उन्होंने काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बहस की। इसके बाद सभासद अभिषेक राय, विनोद सोनकर और नूरलैन जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अजय साहनी और उनके भाई विकी साहनी पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। आरोप है कि अजय साहनी ने कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें परिसर से बाहर कर दिया।
जीयनपुर के कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी। शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने कोतवाली पहुंचकर सभासद पति पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ही उन्हें बाहर किया और उनकी ओर से कोई मारपीट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें