फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगी गणित व विज्ञान की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में गणित व विज्ञान विषय के बेहतर ज्ञान के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी के अंर्तगत अब प्राथमिक विद्यालयों को गणित और विज्ञान की एक-एक किट दी जाएगी। इसके जरिए शिक्षक आसान तरीके से बच्चों को गणित और विज्ञान का ज्ञान कराएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में कुल 2702 विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक व 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित है। उक्त संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के लिए टीचिंग लर्निंग मैटिरियल (टीएलएम) उपलब्ध कराया जाता है। शासन ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों विज्ञान एवं गणित किट उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। जनपद के 982 विद्यालयों को 1776.12 पर गणित किट के हिसाब से 17.44150 लाख रुपये की किट उपलब्ध कराई गई। वहीं 543 विद्यालय को कुल 52.950320 लाख रुपये के गणित की दो-दो किट उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें