विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म गुट द्वारा मंगलवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन की चुनौती विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय में अध्ययन के लिए भेजता है। अध्यापक को अपने बच्चों की सच्ची माता और गुरू मानकर विश्वास के साथ हमें समर्पित करता है। शिक्षा के उन्नयन में भ्रष्टाचार बाधक बना है। तारिक एजाज अहमद, हनीफ खां, जीत बहादुर यादव, अतुल कुमार, लालजी सिंह आदि उपस्थित थे।