फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक साथ मिले छह संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में एकमुश्त आधा दर्जन नए केस मिले हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर दर्जन भर हो गई है। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग फिलहाल मूकदर्शक ही बना हुआ है। बाहर से आने वालों की जांच रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर अब तक शुरू नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

कोरोना की नई लहर जिले में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो गंभीर मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है तो वहीं शनिवार को छह नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। जिसमें दस मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। इसमें जीयनपुर थाने पर तैनात एक सिपाही भी शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में सिपाही के पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं की गई है। इसके पीछे तर्क अभी पोर्टल पर डाटा का न चढ़ा होना बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि शनिवार को कुल 520 लोगों की जांच हुई। जिसमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जीयनपुर कोतवाली के सिपाही का डाटा अभी पोर्टल पर अपलोड नहीं है, जिसके चलते उसे हम अपनी गिनती में शामिल नहीं कर रहे है। शनिवार को दो संक्रमित पल्हनी सीएचसी पर, एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर, एक तरवां में व एक अन्य स्थान पर मिला है। पीएचसी अजमतगढ़ पर हुई जांच में जीयनपुर कोतवाली पर तैनात सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक जिले में 19969 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें 19716 पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। एक्टिव केस की संख्या 12 है तो 242 की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कवायद काफी धीमी रफ्तार से चल रही है। स्वास्थ्य महकमा अब तक बाहर से आने वालों की जांच नहीं शुरू कर सका है। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अब भी जांच के कोई इंतजाम नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह पूर्व ही दिशा निर्देश जारी किया है।
अलग कमरे में आईसोलेट किया गया सिपाही
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही कई दिनों से खांसी व बुखार से पीड़ित था। शनिवार को पीएचसी अजमतगढ़ पर हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे अलग कमरे में आईसोलेट कर दिया गया है। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि जिस बैरक में उक्त सिपाही रह रहा था, उस बैरक में रहने वाले अन्य सिपाहियों को भी जांच के लिए कह दिया गया है। साथी के पॉजिटिव आने से जीयनपुर कोतवाली पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें