सगड़ी। मानिकपुर गांव निवासी श्यामसुंदर दास 2015 में शिक्षक पद पर ठेकमा विकास खंड में तैनात हुई थ। पंचायत चुनाव कराने के बाद संक्रमित हुए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इनके पास एक लड़का और एक लड़की है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। खंड प्रेरक संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि चुनाव ड्यूटी में हमारे कई भाइयों की जान चली गई।