आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से जनपद में रविवार को भी दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें एक शहर निवासी और दूसरा जहानागंज के डीहा का रहने वाला है। वहीं, एक बलिया जनपद निवासी की भी मौत हुई है। तीनों मौतों की पुष्टी मेडिकल कालेज को कोरोना सेल को नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज ने की है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 59 पहुंच गई है। सभी का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराया जा रहा है। मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर के कोरोना सेल को नोडल अ धिकारी द्वितीय डॉ. नियाज ने बताया कि गोरखफुर के खजुरी निवासी फायर स्टेशन आजमगढ़ में फायरमैन के रूप में तैनात 50 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 19 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह सवा सात उनकी मौत हो गई। वहीं, जहानागंज ब्लाक के डीहा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति वाराणसी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें 21 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह साढ़े सात बजे उनकी भी मौत हो गई। दो और की मौत के बाद जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या 59 पहुंच गई है। वहीं, बलिया के मनियर निवासी 62 वर्षी व्यक्ति को भी 21 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 23 अगस्त को उनकी भी मौत हो गई।