फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर दी जिले में दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर जिले में दस्तक दी है। लगभग एक माह के बाद जिले में नया पॉजिटिव केस पाया गया है। ऐसे में जोरो पर चल रही लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। अब तक जिले में कुल 19674 पॉजिटिव मिल चुके है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि सोमवार को संदिग्धों की हुई जांच में एक नया पॉजिटिव केस पाया गया है। इसके बाद जिले में एक एक्टिव केस हो गया है। अब तक जिले में कुल 19674 पॉजिटिव पाए जा चुके है। जिसमें 19438 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं सरकारी आकड़ो में अब तक 235 की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में गाइड लाइन का सभी अनुपालन करें ताकि इस संक्रमण को पुन: बढ़ने से रोक जा सके। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने की भी अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें