जहानागंज। मऊ के मोहम्मदाबाद चौराहा पर शनिवार रात चार पहिया वाहन ने शादी से लाैट रहे कुक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जहानागंज के स्थानीय कस्बा निवासी शिव मोदनवाल (25) चाट विक्रेता है। वह शनिवार को मऊ के मोहम्मदाबाद में आयोजित विवाह समारोह में चाट और चाऊमीन बनाने गया था। रात 11.30 बजे वह काम समाप्त कर आ रहा थे। सड़क के किनारे पेशाब कर रहा था तभी तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिव ही घर का भरण-पोषण करता था।