पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बुधवार को संविदा लाइनमैन ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विद्युत उपकेंद्र सरायमीर पर संविदा लाइनमैन था।
मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस बुधवार को जैसे ही फूलपुर कोतवाली अंतर्गत मनरा गांव के पास पहुंची, वैसे ही एक युवक उसके आगे कूद गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान सरायमीर थाना क्षेत्र के कड़छा गांव निवासी 23 वर्षीय यशवंत पुत्र नरसिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता भी सरायमीर उपकेंद्र पर बतौर लाइनमैन कार्यरत हैं।
पिता का आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ यशवंत की फोटो खींच लिया था। इसके बाद से ही वह फोटो दिखा कर उसे ब्लैकमेल करता था। कहता था कि मेरे पत्नी का खर्चा चलाओ नहीं तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दूंगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।