बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की रात खुद को गोली मार ली। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक जिला महिला अस्पताल में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर था। सूत्रों की मानें तो पंकज की सोमवार की शाम घर में किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया। इसके बाद वह ऊपर गया और खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता करने में जुटी हुई है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि उक्त युवक शराबी था। घटना क्योंकि इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।