फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1000 वापसी के चक्कर में सिपाही ने गंवाया 1.98 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लाख कवायद के बाद भी साइबर अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है। अब साइबर अपराध का शिकार एक सिपाही ही बन गया है। 1000 वापस कराने के चक्कर में उसके खाते से 1.98 लाख रुपये गायब हो गए हैं। पीड़ित सिपाही ने अब शहर कोतवाली में गुगल से मिले फोन पे कस्टमर केयर नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही लल्लन प्रसाद ने बताया कि 22 जनवरी को उसने एक हजार रुपये फोन पे से अपने घर भेजा था। पैसा घर पहुंचा नहीं और वापस भी नहीं आया। इस पर उसने 29 जनवरी को गुगल से फोन पे का कस्टमर केयर नंबर लिया। उसने उक्त नंबर पर फोन कर एक हजार रुपये वापस करने को कहा। इसके बाद उसके खाते से 29 जनवरी को 99010 रुपये व 30 जनवरी को 99010 रुपये गायब हो गए। एक हजार वापसी के चक्कर में सिपाही ने कुल 1.98 लाख रुपये गवां दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें