फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर घूस लेते सिपाही और होमगार्ड गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Tue, 06 Feb 2024 10:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर घूस लेते सिपाही और होमगार्ड को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ ने मंगलवार को सीओ लालगंज कार्यालय में तैनात एक सिपाही व होमगार्ड को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। दोनों को सिधारी थाने पर लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया।

विज्ञापन


टीम के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लालगंज तहसील के मसीरपुर गांव निवासी सूरज ने प्रार्थना पत्र दिया था कि एक मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही उमेश यादव व होमगार्ड राजेश कुमार 15 हजार रुपये की डिमांड कर रहे हैं। 

सूरज की इस शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनायी और सूरज के हाथों सिपाही उमेश व होमगार्ड राजेश को पैसा दिलवाया। इसके साथ ही टीम ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद टीम दोनों को अपने साथ बैठा कर सीधे लेकर सिधारी थाने पहुंची।
विज्ञापन


जहां मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीम में श्याम बाबू, कैलाश चंद्र, हरिवंश कुमार, सुखवीर सिंह, विकास कुमार, कौशल कुमार राय, ओमकार सिंह, आनंद कुमार यादव, अमित सिंह, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, विनय यादव आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें