फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे ट्रक से पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, साढ़े तीन लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2023 06:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे ट्रक से 20.500 किग्रा गांजा बरामद किया। चालक गांजा तस्कर मतलूब हुसैन निवासी गुलडिया थाना मुंडा पांडेय जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार भी किया। उसके पास से बिक्री के साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे ट्रक से पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा लदे एक ट्रक (कंटेनर) से 20.500 किग्रा गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं पकड़े गए गांजा तस्कर के पास से पुलिस ने बिक्री के 3.50 लाख रुपये भी बरामद किए। ट्रक पर आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा हुआ था।  ताकि आर्मी की गाड़ी  समझकर पुलिस उसे न रोके। हालांकि तस्करों की चालबाजी धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन

एसओ तरवां बसंत लाल ने बताया कि वह टीम के साथ बुधवार की देर रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान परमानपुर चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा एक ट्रक कंटेनर गांजा लाद कर गाजीपुर जिले के बहरियाबाद से भिलीहिली के रास्ते आने वाला है।

भिलीहिली तिराहे पर पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में गाजीपुर की तरफ से ट्रक आता दिखा। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो 20.500 किग्रा गांजा बरामद हुआ। चालक गांजा तस्कर मतलूब हुसैन निवासी गुलडिया थाना मुंडा पांडेय जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार भी किया। उसके पास से बिक्री के साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 400 वाहनों का चालान

सड़क पर अवांछित गतिविधियों पर लगाम को लेकर पुलिस विभाग का वाहन चेकिंग अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कुल 85 चेकिंग प्वाइंट पर अभियान चला कर 1683 वाहनों की जांच की गई। जिसमें बिना नंबर प्लेट, बाइक पर तीन सवारी, यातायात नियमों की अनदेखी व बिना हेलमेट चल रहे 400 वाहनों का चालान किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें