फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संभल घटना के विरोध में कांग्रेस का मौन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संभल घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू प्रतिमा के नीचे मौन धारण कर धरना दिया। मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश का कोई नागरिक सुरक्षित नहीं है। पश्चिमी यूपी वर्षों से सद्भावना और सौहार्द का प्रतीक रहा है। आरोप लगाया कि वहां पर इस तरह की घटना षड्यंत्र के तहत हुई। इसमें तीन लोगों की जान गई। प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अल्पसंख्यक समाज को दोयम दर्जे के नागरिकों की तरह देखा जा रहा है। संभल घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सांप्रदायिक तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हिंसा में निर्दोष लोगों का जान गई है। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस मौके पर मोहम्मद नजम शमीम, मिर्जा बरकत उल्लाह बेग, ओम प्रकाश यादव, मिर्जा शाने आलम बेग, मो आमिर, मुन्नू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें