फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
शहर के कोल बहादुर में कांग्रेस की बैठक में हाथा पाई।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय नेता के सामने बुधवार को जिले के कांग्रेसी मंच साझा करने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल का बुधवार को जनपद में आगमन हुआ था। कोल बाजबहादुर स्थित एक हाल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होते ही कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल की मौजूदगी में ही कहासुनी का विवाद कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि इस दौरान पार्टी नेता बीच-बचाव करते नजर आए। इतना ही नहीं राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ मंच साझा करने को लेकर भी कांग्रेसियों में विवाद की स्थित देखने को मिली। वायरल हुए वीडियो में राष्ट्रीय सचिव खुद आक्रोशित कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं को अगल-अलग करते दिखाई दे रहे हैं। काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके चलते समीक्षा बैठक प्रभावित हुई तो वहीं मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं में तनाव का माहौल भी देखने को मिला। वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण में राष्ट्रीय सचिव से लेकर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह से बात की गई लेकिन इस मुद्दे पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें