फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अजय राय के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक अजय राय को उप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को एआईसीसी सदस्य कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया और अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन

कौशल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के परिवार का कांग्रेस से बड़ा पुराना नाता रहा है। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं और इन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस एक नया मुकाम हासिल करेगी।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अजय राय के नियुक्ति से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह, रमेश राजभर, मनोज सिंह, अजीत राय, तेज बहादुर यादव, रन बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें