फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को ईडी के दुरुपयोग को लेकर जुलूस निकाला धरना प्रदर्शन किया। धरने व प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र डीएम के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि केंद्र सरकार बिना तथ्यों सबूतों के विरोधियों को डराने के लिए ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का तत्काल दुरुपयोग बंद करे। शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक ढंग से किए जा रहे आंदोलनों को केंद्र सरकार पुलिस के बल पर कुचलना बंद करें। बिना किसी आदेश के एआईसीसी मुख्यालय में घुसने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा की गई पिटाई की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं जिम्मेदार पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। रमेश राजभर ने कहा बिना सबूतों तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी बार-बार उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। कांग्रेस पार्टी इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता ओंकार पांडेय, बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी एडवोकेट, चंद्रपाल यादव, देवमुनि राजभर, रामानंद सागर, अहेमर वकार, किरन कुमारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें