आजमगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किया गया नीट परीक्षा परिणाम में अनियमितता को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने कैंडिल मार्च निकाला। यह मार्च सुखदेव पहलवान स्टेडियम से शुरू होकर शिब्ली कॉलेज तक गया। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई करने की मांग किया। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षाओं में इस प्रकार की अनियमितताएं परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को खत्म करती है और अनगिनत समर्पित छात्रों का भविष्य को खतरे में डालती है। जब से भाजपा शासन में आई है तब से पेपर लीक के मामले आ रहे हैं। विधायक बेदी राम की संलिप्तता भी उजागर हुई है। छात्रों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस की जंग जारी रहेगी। गुजरात की कंपनियों को ठेका दिया जा रहा है। शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम, संदीप कपूर, मुन्नू यादव, मिर्जा बरकत उल्लाह बेग, पूर्णमासी प्रजापति आदि मौजूद रहे।