फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से ईडी के पूछताछ का कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती व राहुल गांधी को ईडी कार्यालय बुलाकर पूछताछ किए जाने को लेकर कांगेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी को जान बुचकर फंसाया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार ने सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को लागू कर लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है। अमिलो संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय सठियांव पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी कार्यालय बार- बार बुलाकर प्रताड़ित करने व सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के सचिव रामअवध यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार जिस तरह से ईडी का प्रयोग कर रही हैं वह सही नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने पहले ही कार्रवाई को बंद कर दिया था लेकिन सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को बार- बार ईडी मुख्यालय पर बुलाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अग्निपथ योजना जबरदस्ती थोपकर बेरोजगार नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार अग्निपथ योजना तत्काल वापस ले। इस अवसर पर अब्दुल रहमान, जफर अख्तर, शमशेर अहमद, मगदीश यादव, उपस्थित रहे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार मिर्जापुर ब्लाक परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन किया। खपड़ा गांव बाजार से हाथ में झंडा लेकर कार्यकर्ता मिर्जापुर ब्लाक पहुंचे जहां नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर इश्तियाक अहमद, मोहम्मद उमर, जीशान अहमद, मुस्तकीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें