फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनुराग ठाकुर के बयान पर बवाल, विरोध में कांग्रेस नेताओं ने फूंका पुतला; कही ये बड़ी बात

Wed, 31 Jul 2024 10:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।

सार

अनुराग ठाकुर के बयान से नाराज कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसे ही अपनी मानसिकता को दर्शा रहे हैं।
विज्ञापन
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के कथित बयान पर बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने अनुराग ठाकुर के बयान की निंदा की।

 

एआईसीसी सदस्य कौशल कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि अनुराग ठाकुर की जाति जानने में मुझे तनिक भी रुचि नहीं है, लेकिन अपने चरित्र का परिचय वह बार बार देते हैं। ‘गोली मारो’ जैसे भड़काऊ भाषण देकर और सदन में राहुल गांधी की जाति पूछकर वह हर बार ऐसे नफरत वक्तव्य इसलिए बोलते हैं क्योंकि उनकी पार्टी में यही उनकी उपयोगिता है। यही ट्रोल बने रहने में उनका फायदा है। 

 

शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा कि निर्मला सीतारमण जातीय जनगणना पर हंस रही थीं और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सारी मर्यादा ही लांघ दी। जिसकी जितनी निंदा और भर्त्सना की जाए कम है। इस मौके पर मुन्नू यादव, प्रदीप यादव, रामगनेश प्रजापति, प्रदीप यादव, बेलाल अहमद बेग, अंसार अहमद, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें