आजमगढ़। पंचायत राज निदेशक अनुज कुमार झा ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल चक्रपानपुर के हाल में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि गांवों को कूड़ा और कचरा मुक्त करें। एक सप्ताह के अंदर व्यक्तिगत शौचालयों का सत्यापन कर धनराशि भेज दें। साथ ही ओडीएफ प्लस की कार्ययोजना बनाकर निदेशालय को भेजें।
पंचायतीराज विभाग के निदेशक अनुज कुमार झा शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल चक्रपानपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। कहा कि ओडीएफ प्लस के लिए चयनित गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए तैयार की गईं परियोजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाए। नियमित कार्य हो और उनकी निगरानी हो।
उन्होंने निर्देश दिया कि ओडीएफ प्लस के लिए चयनित गांवों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। एक सप्ताह में व्यक्तिगत शौचालय का सत्यापन करके धनराशि हस्तानान्तरण किया जाए। ओडीएफ प्लस कार्ययोजना को एक सप्ताह के अंदर निदेशालय भेजने के निर्देश दिए।
आजमगढ़ के कार्यों से संतुष्ट होने की बात कही। तीन माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। समस्त प्रधान सचिव से कार्ययोजना के लिए चिह्नित कार्यों की बारे में जानकारी ली। आजमगढ़ के नियाउज, लसाड़ा खुर्द, जोलहा बेगपुर, जयराजपुर एवं अन्य गांवों की कार्ययोजना एवं कार्यों के बारे में सचिव-प्रधान से जानकारी ली।
बैठक में मंडल के पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों के प्रधानों, सचिवोें, खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, डीपीएम, एडीपीएम, खंड प्रेरक शामिल हुए। इस अवसर पर डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, डीसी समन्वयक प्रीति सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।