फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क सुरक्षा विषय पर हुई प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मौजूद सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता की प्रभारी व मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अनुभा श्रीवास्तव ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को समझाया कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लोगों द्वारा सड़क यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी है। गलत दिशा में बाइक चलाना, सड़क सुरक्षा नियमों और उपायों में कमी, तेज गति, नशे में गाड़ी या बाइक चलाने आदि के कारण सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। ऐसे में हमें उन सभी नियमों और नियंत्रकों का पालन करना चाहिए। बिना हेलमेट के यात्रा नहीं करनी चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. जूही शुक्ला ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं छात्राओं को अपना साधुवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें