फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कागजों पर चल रहा है संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ब्लाॅक के अधिकतर गांवों में गंदगी फैली है। जगह जगह नालियां जाम है। एंटी लार्वा का छिडकाव न होने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए प्रशासन तमाम तरह के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ब्लाॅक के ग्राम सरायहाजी में गंदगी से नालियां भरी हुई हैं। गांव के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी जमा है। गांव के अंदर जाएं तो एक जगह पर पूरे गांव का पानी जमा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। सारा पानी उक्त गड्ढे में जमा होता है। नालियां गंदगी और पानी से भरी हुई हैं। गंदगी से भरी नालियों को साफ करने के लिए कर्मी ही नहीं आते। कोटिला गांव में साफ-सफाई न होने से जगह जगह गंदगी है। नालियां बजबजा रही हैंं।
सरायहाजी के नीलेश कुमार गौड़, कोटिला के आदिल शेख और नूरुल हसन ने बताया कि गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। पूरे गांव का गंदा पानी ग्राम समाज की जमीन में एकत्र हो रहा है। इससे संचारी रोग का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान प्रमोद मौर्य ने बताया कि गांव में अभी तक मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ है। इसकी शिकायत ब्लॉक पर की गई है।
विज्ञापन


कोट
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर साफ-सफाई नहीं हो रही है। वहां के जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया गया है। -राजनाथ तिवारी, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें