नरौली क्षेत्र में सड़क किनारे लगी दुकानों से गर्म वस्त्रों की खरिदारी करते लोग।संवाद।-प्लान खबर
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ठंड ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सड़क की पटरियों पर भी ऊनी कपड़ों की अस्थाई दुकानें लगाई गई है। जहां लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार ऊनी कपड़ों से पट गए हैं। दुकानों पर ब्रांडेड कंपनियों के ऊनी रंग-बिरंगे कपड़ों की भरमार है। वहीं शापिंग कांप्लेक्स भी ऊनी कपड़ों से पटे पड़े हैं। यहां पर शादी विवाह में पहनने के लिए लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। जिन लोगों के पास महंगे दाम के कपड़े खरीदने की क्षमता नहीं है उनके लिए भी पटरी बाजार में हर मार्ग पर ऊनी कपड़ों की दुकानें सजी हैं। जहां स्वेटर से लेकर ऊनी कंबल तक की बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर लोगों के लिए 200 से लेकर 2500 रुपये तक के ऊनी कपड़े मौजूद हैं। इतना ही नहीं पुरानी जेल के पास और बच्चा पेट्रोल पंप के समीप दूसरे प्रांत से आकर लोगों ने अपनी दुकानें सजाई हैं। यहां के दुकानदार संतोष ने बताया कि बाजार में लोग आ रहे हैं लेकिन अभी सिर्फ माल को देख कर और मोलभाव कर के चले जा रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।