रानी की सराय। अनुदेशक शिक्षक संघ रानी की सराय की बैठक मंगलवार को भगत सिंह खेल अकादमी में रामजतन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुदेशक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशक शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि मात्र नौ हजार रुपये में सुबह से शाम तक बंधुआ मजदूर की तरह काम करवाने के बाद भी समय से मानदेय नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि 2013 से लगातार नियमित कार्य करने के बावजूद अनुदेशक शिक्षकों को उपेक्षित रखा गया है। इस मौके पर मिथिलेश यादव, अप्सरा, निशा, शिवानी, कुसुम, सुनीता, सपना आदि उपस्थित रहे।