फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएम के आदेश की उड़ा रहे धज्जियां, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के आरएम की शह पर रोडवेज की बसें तिराहे से ही संचालित हो रही है। तिराहे पर ही बसों को लगाकर सवारियां भरी जा रही हैं। ऐसे में जहां सीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं तो वहीं राहगीर रोजना जाम से जूझ रहे हैं। सीएम योगी ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण टैक्सी स्टैंड सहित अन्य आवागमन में बाधा पड़ने वाले जगहों को खाली कराया जाए। आदेश को कई माह हो चुके हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र में इसका असर नहीं दिख रहा है। रोडवेज पर अवैध स्टैंड से जाम की समस्या बनी है। आएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि तिराहे पर रोडवेज की बसें नहीं खड़ी होंगी तो और कौन सी बसें खड़ी होंगी। पहले वहां से आरटीओ व यातायात पुलिस निजी बसों को हटवाएं तो हम खुद अपनी बसें हटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें