फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला चिकित्सक समेत सीएमओ ने आठ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इंद्र नारायन तिवारी ने रविवार को सीएचसी मुबारकपुर समेत तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला चिकित्सक समेत अनुपस्थित पाए गए आठ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुसार वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ साथ पोलियो का कार्यक्रम भी चल रहा है। प्रत्येक रविवार को जन आरोग्य मेला भी आयोजन किया जाना है। इसी योजनाओं का हाल जानने सीएमओ रविवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ मुरारपुर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजीत प्रकाश, स्वीपर कम चौकीदार संतराज व एनएमए रामजनम यादव अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पहुंचे। वहां चीफ फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश प्रजापति, नेत्र सहायक डाॅ. अभिषेक पांडेय, एक्सरे टेक्नीशियन शैलेश कुमार और वार्ड व्याय रविंद्र चौहान गैरहाजिर मिले। अंत में सीएचसी मुबारकपुर का भी निरीक्षण किया। यहां कई दिनों से डा. रौशन आरा अनुपस्थित चल रही थी। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें