आजमगढ़। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के 50 विद्यालयों में किया जाना है। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने जिला बेसिक शिक्षा आधिकारी और डीआईओएस को पत्र जारी कर विद्यालयों को चयनित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण, स्कूल सुरक्षा गाइड लाइन का लेखन, जागरूकता, विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना और माक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एक अगरस्त को डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। इसलिए समय की कमी देखते हुए विद्यालयों का चयन कर सूची उपलब्ध कराएं। वहीं एडीएम ने जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, बीडीओ, और समस्त एसडीएम को50 गांवों को चयनित करने का निर्देश दिया है। ताकि इन गांवों में मुख्यमंत्री समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन परियोजना का आयोजन किया जा सके। ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए 30 वालंटियर्स का चयन किया जाएगा।