फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, बदल दी आजमगढ़ की पहचान

विज्ञापन
आजमगढ़ के मुजरापुर में नागरिकों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले लोग आजमगढ़ के नाम से कांपते थे लेकिन उनकी सरकार ने जिला की छवि बदल दी। एक नई पहचान जिले को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन साल पूर्व आजमगढ़ की पहचान क्या थी, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां के नाम से लोग कांपते थे। यहां के लोगों को कोई अपने यहां किराये पर कमरा तक नहीं देता था। युवा रोजगार के लिए किसी दूसरे शहर में जाता था और खुद को आजमगढ़ का बताता तो उसे रोजगार नहीं मिलता था। हमारी सरकार ने तीन साल में ही जिले के माथे से यह कलंक मिला दिया है। जिले की पहचान बदल दी। आज यहां के लोग कहीं भी रह सकते हैं और आसानी से रोजगार पा सकते हैं। एक्सप्रेस वे आजमगढ़ ही नहीं पूरे पूर्वांचल के विकास का रास्ता खोलेगा। इसके पूर्ण होने के बाद जहां लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं विकास कार्यो में भी तेजी आएगी। नौकरी के लिए यहां से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, क्योकि हर जगह औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित किए जाएंगे। अब यूपी के लोग रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे बल्कि बाहर के लोग रोजगार के लिए यूपी आएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देश में विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मीडिया को दूर ही रखा गया। निरीक्षण, समीक्षा से उन्हें दूर ही रखा गया। पत्रकार दीर्घा में भी भाजपा नेता ही कब्जा जमाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें