आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। पहले उनके तीन अगस्त को जनपद आने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब वह चार अगस्त को जनपद आ सकते हैं। इस दौरान उनके द्वारा 31 परियोजनाओं का लोकार्पण व 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किए जाने की संभावना है। प्रशासन की ओर से लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की पूरी सूची तैयार कर ली गई है। जनपद की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन हो रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि अभी उनके आगमन का प्रोटोकाल नहीं आया है। लेकिन संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान सीएम के लोकार्पण के लिए 42 और शिलान्यास के लिए 31 परियोजनाओं का चयन किया गया है। जिसकी सूची तैयार हो गई है। जिसके बोर्ड बनाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ आईटीआई मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को आईटीआई मैदान का निरीक्षण भी किया जा चुका है। इसके साथ ही उनके द्वारा मंडलीय समीक्षा बैठक की जाएगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ हरिहरपुर घराना भी जा सकते हैं। जहां उनके द्वारा पंडित छन्नू लाल मिश्र के परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही हरिहरपुर संगीत संस्थान के कलाकारों से भी मुलाकात की जाएगी।
इन परियोजनाओं का हो सकता है लोकार्पण
आजमगढ। आईटीआई मेंहनगर, मार्टीनगंज, आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग से चन्नी का पुरा संपर्क मार्ग, मुबारकपुर जीयनपुर मार्ग से बेरमा कोटवा संपर्क मार्ग, बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेंहनाजपुर औंड़िहार मार्ग, शाहगंज अकबरपुर मार्ग के धुधुरी मार्ग से नरवारी संपर्क मार्ग, बागबहार नहर की पटरी होते हुए सदरपुर बरौली तक मार्ग, नंदाव से टिकरिया पसियान बस्ती संपर्क मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से अदरसपुर यादव बस्ती मार्ग, कुजियारी चौहान और मुसहर बस्ती संपर्क मार्ग, भुखली संपर्क मार्ग, मारूफपुर हादीअली संपर्क मार्ग, गांगेपुर मठिया रिंगबांध पर तीन स्परों का निर्माण, नवीन राजकीय हाईस्कूल मित्तूपुर, सुरजनपुर, डुभांव, रसूलपुर, फतेहरपुर, खानपुर चंदू और निजामपुर, सीएचसी छांऊ मुहम्मदपुर, कमरावां पेयजल योजना, आसाढ़ा पेजयल योजना, आराजी देवारा नैनीजोर, सोहौली, लहुंआ खुर्द और भीरा पेयजल योजना, लक्षिरामपुर स्थित शिव स्थल पर पोखरे का सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य, धरवारा के बढ़ादेव मंदिर और तालाब का सौंदर्यीकरण के अलावा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सीएम लोकार्पण कर सकते हैं।
इन परियोजनाओं का हो सकता है शिलान्यास
आजमगढ़। जनपद आगमन पर सीएम बनौरा मेहनाथपट्टी नोनिया का पुरा संपर्क मार्ग, हरैया पासी बस्ती संपर्क मार्ग, जोलहापुर संपर्क मार्ग, लारपुर साहबअली संपर्क मार्ग, सिसवारा पश्चिमी केवटान संपर्क मार्ग, दत्तापुर संपर्क मार्ग, पवई मंडितान बस्ती संपर्क मार्ग, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा एक व दो का सुदृढ़ीकरण, मल्टी परपज सीड स्टोर एवं टैक्नोलाजी डिसेमिनेशन सेंटर पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा, महराजगंज, अतरौलिया से जहांगीरगंज संपर्क मार्ग, परशुरामपुर से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, सेंटरवा बाजार से दुर्बासा संपर्क मार्ग, एलबी रोड से नंदांव संपर्क मार्ग, मार्टीनगंज से जैगहा संपर्क मार्ग, मार्टीनगंज से फूलपुर संपर्क मार्ग, गंभीरपुर से मार्टीनगंज संपर्क मार्ग, थाना मुबारकपुर में महिला पुलिस परामर्श केंद्र का निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं।