फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से नपा नहीं करा रही सफाई, लगा गंदगी का अंबार

विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में व्यस्त समय में नगर पालिका का कूड़े से भरा ट्रक घुसा।-प्लान खबर की फोट? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। न तो समय से सड़कों पर झाडू ही लग रहा है और न ही कूड़े का उठान हो रहा है। स्कूल कालेज व प्रमुख बाजारों में भी नपा प्रशासन 12 बजे तक कूड़ा नहीं उठवा पा रही है। दोपहर में कूड़ा गाड़ियां कचरा लेकर जाती हैं और उनसे शहर भर में कूड़ा गिरता रहता है। इसके अलावा नगर पालिका की गाड़ियों से जाम भी लग रहा है। नगर पालिका के नियमावली की बात की जाए तो सुबह 10 बजे से पूर्व ही शहर के सड़कों की साफ-सफाई हो जाने के साथ ही कूड़े का उठान भी हो जाना चाहिए। लेकिन अपने शहर में ऐसा नहीं है, जिसके चलते शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर दोपहर बाद तक नजर आता है। सोमवार को सुबह 11 बजे तक अग्रसेन कन्या इंटर कालेज के पास से कूड़ा नहीं उठाया गया था। वहीं पुरानी सब्जीमंडी चौराहे पर तो 12 बजे तक कूड़े का ढेर लगा हुआ था। मारवाड़ी धर्मशाला के पास भी ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिला। शहर के जामामस्जिद क्षेत्र में तो एक बजे तक सड़क की पटरी पर कूड़ा फैला हुआ था। वहीं जिला महिला अस्पताल गेट की बात की जाए तो यहां से ढाई बजे तक नपा की टीम कूड़ा नहीं उठा सकी थी। नपा प्रशासन ने पुरानी जेल की जमीन पर अस्थायी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बनाने के बाद इस बात का दावा किया था कि अब समय से कूड़ा उठा लिया जाएगा लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। पुराने जेल की जमीन पर बने अस्थाई डंपिंग ग्राउंड के पास भी काफी बुरा हाल है। दुर्गंध ने राहगीरों जीना दुश्वार कर दिया है। नपा प्रशासन की माने तो सफाई व्यवस्था गड़बड़ होने के पीछे एक मात्र कारण कर्मचारियों का वेतन समय से भुगतान नहीं होना है। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान छह माह से नहीं हुआ है। जिसके चलते उक्त कर्मचारी बिना मन का काम कर रहे है और नपा प्रशासन उन पर दबाव भी नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें