फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्वच्छता ही सेवा के भाव से की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जयंती के एक दिन पूर्व रविवार (एक अक्टूबर) को जिले में सफाई अभियान शुरू किया गया। जिसमें नेताओं से लेकर अधिकारी तक हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। डीएम ने खुद झाड़ू लेकर रैदोपुर तिराहे पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की। जिलास्तरीय अधिकारियों से लगायत नेता सहित आम लोग सुबह से ही स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है, उसके उपलक्ष्य में रविवार को उनको स्वच्छता की श्रद्धांजलि देने के लिए मलिन बस्ती एवं आस-पास के मोहल्ले के गलियों में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया।
डीएम ने अपील की कि इस अभियान के साथ ही प्रतिदिन अपने आस-पास की साफ-सफाई करते रहें, जिससे आपके आस-पास सफाई रहेगी, तो आप भी स्वस्थ्य रहेंगे। इसी के साथ ही सांसद दिनेश लाल यादव एवं जिलाधिकारी द्वारा रैदोपुर मलिन बस्ती एवं आस-पास के मोहल्ले की गलियों में साफ-सफाई की गई। इस अभियान में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सहयोग कर अभियान को सफल बनाया। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ एवं जिलाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुनर संस्थान के बच्चों द्वारा स्वच्छता ही सेवा है के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी अपने कार्यालय में साफ-सफाई की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान अभियान प्रारंभ किया। जिसमें देवाधिदेव महादेव मंदिर के चारो तरफ साफ-सफाई के साथ ही बुढ़ऊ बाबा के मंदिर के चारों तरफ भी साफ सफाई की गई।

000000000000
स्वास्थ्य व शिक्षा समेत अन्य विभागों में चला झाड़ू
आजमगढ़। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों संग कर्मचारियों ने रविवार को कार्यालय व परिसर में साफ-सफाई की। जिला अस्पताल में एसआइसी डाॅ. एलजे यादव, सीएमओ कार्यालय में डाॅ. आइएन तिवारी, डीआईजी आफिस पर आईजी अखिलेश कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए समीर कुमार, डीआईओएस कार्यालय में मनोज कुमार मिश्रा ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें