फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सावन को लेकर शिवालयों में साफ-सफाई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिसे लेकर शिवालयों की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। आने वाले सोमवार को श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। नगर के प्रसिद्ध भंवरनाथ मंदिर के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। आम दिनों में जहां प्रतिदिन 1000 से 1200 श्रद्धालु बाबा का दर्शन पूजन करते हैं। वहीं सावन के महीने में इनकी संख्या बढ़ जाती है। सोमवार के दिन यहां दर्शन पूजन करने वालों की संख्या दो हजार से अधिक पहुंच जाती है। बाबा भंवरनाथ शृंगार मंडली के जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सावन मास को लेकर मंदिर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार भी बाबा का भव्य शृंगार किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में जलाभिषेक का कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा। शृंगार और आरती के बाद फिर इसे भक्तों के दर्शन पूजन के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें