फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में चला सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी के दिए निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान गांवों में सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कोविड-19 के गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि मंगलवार को विकास खंड महराजगंज के ग्राम पंचायत परसमनपुर, मोचीपुर, विकासखंड अजमतगढ़ के साथ-साथ जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही डीपीआरओ ने विकास खंड महराजगंज के ग्राम पंचायत परसमनपुर तथा ग्राम पंचायत मोचीपुर विकासखंड अजमतगढ़ में सफाई तथा निगरानी समितियों के साथ बैठक करने के अलावा कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें