फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: जिला अस्पताल में मेडिकल की छात्रा संग सहपाठी ने की अभद्रता, जमकर हुई मारपीट

Wed, 15 Mar 2023 08:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में इंटर्नशिप के लिए आई मेडिकल की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही अभद्रता कर दी। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया और फिर अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में इंटर्नशिप के लिए आई मेडिकल की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही अभद्रता कर दी। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया और फिर अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा देखने को मिला। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।

विज्ञापन


किसी मेडिकल संस्थान के प्रशिक्षु इन दिनों जिला अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए आए हुए हैं। मेडिकल की एक छात्रा बुधवार को इमरजेंसी में आए मरीज को इंजेक्शन लगा रही थी। इसी दौरान उसके किसी सहपाठी ने ही उसके साथ अभद्रता कर दिया। जिस पर मेडिकल छात्रा की सहपाठी से कहासुनी भी हो गई।

मेडिकल छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो वे अस्पताल पहुंच गए। इस बीच सहपाठी ने भी अपने कुछ लोगों को बुला लिया। दोनों गुट आमने-सामने हुए तो हाथापाई और फिर मारपीट तक हो गई। इस घटना से अस्पताल में घंटों हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

लोगों की भीड़ इंटर्नशिप करने आए मेडिकल के छात्रों व उनके परिजनों के बीच हो रहे वाद विवाद व मारपीट को देखने के लिए जुट गई। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों से हस्तक्षेप किया तो दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग खड़े हुए और मामला शांत हुआ।
ये भी पढ़ें: रोहिंग्याओं की मदद करने वाले पूर्व प्रधान समेत चार पर केस, शहर से लेकर गांव तक अलर्ट हुई पुलिस

महिला ने नदी में कूदकर जान देने का किया प्रयास

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार में एक महिला ने पुल से तमसा नदी में कूदकर जाने देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया। वहीं महिला ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। जबकि मुबारकपुर थाने की पुलिस उसे मानसिक विक्षिप्त बताने के प्रयास में जुटी है।  महिला अपनी ससुराल मऊ जिले में बता रही है।
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगकार दी जान

पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव निवासी नाजिया (36) बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। पति रोजी-रोटी के लिए विदेश रहता है। वहीं सास-ससुर घर से बाहर गए थे। उसके दो बच्चे हैं, जो घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान नाजिया ने छत में लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। सास-ससुर घर लौटे तो उसे फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पवई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवाने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें