यह भी हो सकता है कि उसे कूदने के लिए विवश किया गया हो। पिता ने कहा कि वह शहर में ही थे और फोन कर मां को स्कूल भेजने को कहा जा रहा था। कभी मैडम फोन कर रही थी तो कभी विद्यालय के अभिषेक सर फोन कर रहे थे। अभिषेक सर ने कहा कि मां को रहने दें आप जितनी जल्दी हो सके स्कूल जाएं।
स्कूल पहुंचने पर एंबुलेंस बाहर खड़ी थी और उसमें कोई शव पड़ा था लेकिन उन्हें प्रधानाचार्या के पास भेज दिया गया। जिन्होंने बेटी की मौत की सूचना दी। दो से तीन घंटे तक जिस तरह से शिक्षकों ने फोन करके बरगलाया, उससे तो लगता है कि स्कूल में बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। स्कूल को बंद कराया जाए और मामले की जांच की जाए।
सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि स्कूल में एक बच्ची तीसरी मंजिल से कूदने से मौत हो गई है। फोरेंसिक टीम से भी मौका मुआयना कराया गया। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।